सामग्री
धोकर सुखाए हुए २ कप करी पत्ता,१ बड़ा चम्मच कुकिंग ऑयल, २ बड़े चम्मच मूंगफली,चना दाल २ बड़े चम्मच,१ बड़े चम्मच चना दाल,१ बड़ा चम्मच
धोकर सुखाए हुए २ कप करी पत्ता,१ बड़ा चम्मच कुकिंग ऑयल, २ बड़े चम्मच मूंगफली,चना दाल २ बड़े चम्मच,१ बड़े चम्मच चना दाल,१ बड़ा चम्मच
उड़द दाल,१ छोटा चम्मच जीरा,१/२ छोटा चम्मच राई,८-१० बिना छिलके के लहसुन की कलियां,८-१० स्वादानुसार सूखी लाल मिर्च,१ बड़ा चम्मच सफेद तिल,२ बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल,१/४ छोटा चम्मच
हींग,स्वादानुसार नमक।
विधि
एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें इसमें मूंगफली, चना दाल और उड़द दाल डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें अब इसमें जीरा, राई, सफेद तिल और सूखी लाल मिर्च डालें जब तिल चटकने लगें, तब इसमें लहसुन की कलियां और हींग डाल दें। अब कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालें और इसे हल्का भूरा होने तक चलाएं। अंत में करी पत्ता डालें और तब तक भूनें जब तक कि पत्ते पूरी तरह से कुरकुरे न हो जाएं। करी पत्ता हाथ से दबाने पर टूटना चाहिए, तभी पोडी लंबे समय तक चलेगीगैस बंद कर दें और इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल कर पूरी तरह ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सी जार में डालें। ऊपर से स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसे दरदरा पीस लें। इसे बहुत ज्यादा बारीक पाउडर न बनाएं, थोड़ा दरदरा स्वाद बेहतर लगता है।

